त्रिपाठी आद्विक फाउंडेशन द्वारा राजकीय बालिका विद्यालय को 54 बेंच भेंट

कोटा। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय,बरूधन में त्रिपाठी आद्विक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 54 बेंच भेंट की गईं। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी ऋषभ त्रिपाठी एवं श्रद्धा त्रिपाठी ने विद्यालय को यह सहयोग प्रदान किया।
ट्रस्टी ऋषभ त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2021 से ट्रस्ट द्वारा इस सरकारी विद्यालय को गोद लिया गया है। विद्यालय में अध्ययनरत अधिकांश छात्राओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं होने के कारण ट्रस्ट समय-समय पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराता आ रहा है।केरेजियस कम्युनिटी के चेयरमैन वी.के. जेटली ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को फूड सामग्री, स्टेशनरी, जर्सी, पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं भी नियमित अंतराल पर प्रदान की जाती हैं, जिससे बच्चों को अध्ययन में सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी कुमकुम जेटली सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय प्रशासन ने ट्रस्ट के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!