सेना और तिरंगे के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

 भाजपा नेताओं का पुतला दहन

कोटा। भारत की सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में किए गए साहसिक कार्यों के बावजूद भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा सेना और तिरंगे के प्रति कथित अपमानजनक बयान दिए जाने के विरोध में आज कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कुन्हाड़ी चुंगी नाके चौराहे पर आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के मंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।पूर्व पार्षद विकास तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा जयपुर के एक विधायक ने सेना के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान दिए हैं और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है। इसी के विरोध में नदी पार क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबंधित भाजपा नेताओं के पोस्टरों पर कालिख पोतते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ये नेता कोटा की धरती पर आएंगे, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनका कड़ा विरोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!