विनोद सिंघल बने अध्यक्ष,महामंत्री बने मनीष सेठी
कोटा। गुरु सेवा एवं धार्मिक समर्पण की भावना से प्रेरित गुरु सेवा संघ परिवार, ऋद्धि सिद्धि नगर, कोटा की नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध निर्वाचन के माध्यम से संपन्न हुआ। ऋद्धि सिद्धि जैन मंदिर अध्यक्ष राजेन्द्र गोधा व मंत्री पंकज खटोड़ ने बताया कि इस अवसर पर विनोद सिंघल सरसौंप वाले को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि मनीष सेठी को महामंत्री और नितेश खटोड़ को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।संरक्षक के रूप मे बाउजी टीकम पाटनी एवं जैनेन्द्र जज महोदय का आशीर्वाद गुरुसेवा संघ परिवार को मिला।
2012 से सेवा में रत,
राजेन्द्र गोधा ने बताया कि वर्ष 2012 से सक्रिय रूप से कार्यरत गुरु सेवा संघ परिवार ने बीते वर्षों में जैन संतों की सेवा, आहार-विहार की व्यवस्था, चौका निर्माण, एवं धार्मिक कार्यक्रमों की व्यवस्था जैसे कार्यों में विशेष योगदान दिया है। यह संगठन निस्वार्थ सेवा और धार्मिक अनुशासन का उदाहरण बन चुका है।”हमारा प्रमुख उद्देश्य जैन संतों के प्रति सेवा भावना को जीवंत बनाए रखना है। जब भी कोई संत नगर में पधारते हैं, तो उनके ठहराव, आहार और आवश्यक सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था गुरु सेवा संघ द्वारा की जाती है।”
नमो लोए सव्व साहू की विचारधारा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद सिंघल सरसौंप वाले ने कहा कि नमो लोए सव्व साहू की विचारधारा लेकर आगे बड़ेगें और सामाजिक धार्मिक व परोपकारों के कार्यो में समाज को सहयोग देंगे।गुरु सेवा संघ परिवार न केवल धार्मिक परंपराओं का पालन करता है, बल्कि नगर में सांस्कृतिक चेतना एवं धार्मिक सद्भाव का भी संवाहक है।