ग्रीन कम्युनिटी ने अभैड़ा बायोलॉजिकल पार्क में रोपे 101 पौधे

कोटा। “जन्मदिवस पर पौधा दें उपहार, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और सार्थक”—इस प्रेरक संदेश के साथ कोटा ग्रीन कम्युनिटी द्वारा एक व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन अभैड़ा बायोलॉजिकल पार्क परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कंज़र्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (DCF) अनुराग भटनागर ने की। उन्होंने कहा कि “जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को यदि वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाए, तो न केवल पर्यावरण को बल मिलेगा बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए यह एक मूल्यवान परंपरा बनेगी।”

जन्मदिवस बना पर्यावरण सेवा का उत्सव
ग्रीन कम्यूनिटी ने 101 बड़े पौधे रापे उन्होंने 8 से 10 फीट ऊंचाई के इंडियन रोज़ वुड, पीपल, बरगद, ब्लू जकरंडा, आलू बुखारा, आम्रपाली, अंजीर, अनार, बकान नीम, मोलश्री, पीलकन, कटहल, बादाम, कदंब और चक्रेशिया जैसे छायादार व फलदार पेड़ लगाए। संरक्षक प्रणव खीची ने बताया कि पौधारोपण में सीमा जैन (हार्टिकल्चरिस्ट) और वनकर्मी बुधाराम जाट ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर पौधोरपण में कम्यूनिटी का सहयोग किया।

वैज्ञानिक सोच के साथ वृक्षारोपण
कार्यक्रम के संरक्षक प्रणव खींची ने बताया कि बड़े और सही प्रजातियों के वृक्ष लगाना ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि “बारिश से पूर्व लगाए गए परिपक्व वृक्ष अपनी जड़ें गहराई तक फैला सकते हैं, जिससे गर्मियों में उनका टिकाव और छायादार प्रभाव अधिक होता है।” छोटे पौधों को अनुपयुक्त स्थानों पर लगाने से बचने की सलाह भी उन्होंने दी।

पर्यावरण प्रेमी रहे उपस्थित
इस अभियान में वीर राघवाचार्य, मनीष त्रिपाठी, राहुल सेठी, सीमा जैन और बुधाराम जाट सहित पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण और संरक्षण संबंधी उपयोगी जानकारियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों की भागीदारी रही। वीरेंद्र सिंह,रितेश जैन, विपुल अग्रवाल, पराग वर्मा, मनोहर द्विवेदी, जेड असलम, वीणा चौधरी, प्रतिभा श्रृंगी, ज्योत्सना सिंह, अचला शर्मा, डॉ. संगीता गौड़, गेविश त्रिपाठी, मेघना, यज्ञा सिंह, सुमित मुद्गल, स्वाधीन, निधिश त्रिपाठी, मनीष शर्मा, डॉ. कुलवंत गौड़, अक्षय पारीक, रघुराज सिंह हाड़ा, पंकज शर्मा, रामावतार अग्रवाल, गुरुचरण सिंह, केशव चौधरी, राजेंद्र वर्मा, ऊषा वर्मा, ज्ञानचंद जैन, सुमित मेहरा, गुनगुन चौधरी, शांभवी सिंह और अन्य अनेक प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!