महिला संगठन ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक  तेजस्विनी गौतम का किया स्वागत

कोटा। कोटा शहर की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक  तेजस्विनी गौतम का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। वूमेन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड (WWOW) के सदस्यों ने  विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर नई पुलिस अधिक्षक का अभिनंदन किया।

“महिला सुरक्षा में नया अध्याय”
WWOW की राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीतू भटनागर ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने तेजस्विनी गौतम मैडम को प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।  भटनागर ने कहा कि”हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कोटा की महिला सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी,”इस अवसर पर WWOW की राज्य अध्यक्ष अनीता वाघेला के साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें डॉ. ज्योति खटवानी, डॉ. प्रीतिबाला राठौड़, सुश्री नेहा पंचाल और महिमा गुप्ता शामिल थीं। संगठन की जनसंपर्क अधिकारी सोनल गुप्ता ने नई पुलिस अधीक्षक को उनके दायित्व निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “तेजस्विनी गौतम जी के अनुभव और दृढ़ संकल्प से कोटा शहर में कानून-व्यवस्था निश्चित रूप से और सुदृढ़ होगी।”राज्य सचिव सुमन माहेश्वरी ने इस मौके पर कहा कि समाज और पुलिस प्रशासन के बीच मजबूत सहयोग से ही महिला सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं और हम “हमारा संगठन हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!