असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगे: कोटा व्यापार महासंघ की प्रशासन से मांग की


कोटा
। असामाजिक तत्वों एवं तथाकथित पेशेवर शिकायतकर्ताओं द्वारा झूठी शिकायतें, फर्जी फोटो-वीडियो और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के माध्यम से ईमानदार नमकीन कारोबारियों को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के प्रकरण में कोटा व्यापार संघ ने खुलकर नमकीन व्यापारियों का समर्थन किया है।
संघ के अध्यक्ष क्रांति जैन व महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि शहर में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त तत्व सक्रिय हो चुके हैं। यह पहली घटना नहीं है, पूर्व में भी विभिन्न स्थानों पर इस तरह के प्रकरण सामने आए हैं, उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर न केवल व्यापारियों की छवि धूमिल कर रहे हैं, बल्कि कोटा के समग्र कारोबार को भी क्षति पहुंचा रहे हैं। संघ ने इस मामले की बारीकि से सभी तथ्यो का अवलकन कर पाया कि व्यपाारी को झूठा प्रताडित करने की साजिश की जा रही है।
महासचिव अशोक माहेश्वरी की अगुवाई में कोटा नमकीन व्यापार समिति ने एडीएम सिटी अनिल सिंघल एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक दिलिप सैनी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की। समिति के अध्यक्ष जगदीश गांधी एवं महामंत्री प्रमोद पुरस्वामी ने बताया कि झूठी शिकायतों के संबंध में जिला कलक्टर को भी अवगत कराया गया है तथा किशोरपुरा थाना में विधिवत शिकायत दर्ज करवाई गई है।
व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि कोटा का नमकीन उद्योग वर्षों से स्वच्छता, गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संचालित हो रहा है। आधुनिक एवं स्वचालित मशीनों से तैयार उत्पाद स्थानीय बाजार के साथ-साथ प्रदेशभर में अपनी विश्वसनीय पहचान बनाए हुए हैं। इसके बावजूद हाल के दिनों में कुछ तत्वों द्वारा पैकिंग सामग्री से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वस्तुएं मिलाने, उनके फोटो-वीडियो बनाकर प्रसारित करने तथा झूठी शिकायतें दर्ज कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों की साख को गंभीर क्षति पहुंच रही है। इस अवसर पर संस्थापक रामनाथ अग्रवाल, संरक्षक राजेन्द्र राजानी, कोषाध्यक्ष सुनील मित्तल, शरद गुप्ता, महेश अरोड़ा, जगदीश नागर, जयेश थदानी, महेंद्र गोयल, महेश सुखेजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापार संघ ने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर व्यापारियों को संरक्षण प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!