

जवाहर नगर–तलवंडी क्षेत्र में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रवादी चेतना का सशक्त मंच बना। सम्मेलन में हिन्दू एकता, देशभक्ति, सेवा और संस्कृति के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।सम्मेलन के अध्यक्ष लहरी शंकर गौतम ने कहा कि हिन्दू समाज की संगठित शक्ति ही राष्ट्र को सुदृढ़ बना सकती है। मुख्य वक्ता देवेन्द्र मालव, महानगर प्रचार प्रमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर समाज को संस्कार, सेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। परम पूज्य सद्गुरु प्रभाकर साहब ने हिन्दू एकता को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया, जबकि बाल किशन महाराज ने धर्म, संस्कृति और सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया। राष्ट्रीय कवि निशा मुनी गौड़ ने काव्यपाठ के माध्यम से देशभक्ति का भाव जागृत किया।
कार्यक्रम से पूर्व श्रीराम मंदिर जवाहर नगर से गायत्री मंदिर तलवंडी तक भव्य मध्य कला यात्रा निकाली गई। मंच संचालन चन्द्रशेखर गुप्ता एवं नरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।
खिलाड़ियों, सफाईकर्मियों व समाजसेवियों का सम्मान
सम्मेलन में राष्ट्रीय खिलाड़ी खजान सिंह को पुनः विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सफाई सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पप्पू बाल्मीकि, रामचरण बाल्मीकि, अशोक बाल्मीकि, दिनेश पंकज बाल्मीकि एवं हेमराज बाल्मीकि को सम्मानित किया गया।
श्रीराम मंदिर जवाहर नगर के लिए भूमि दान करने वाले डॉ. राकेश अग्रवाल भूटानी को विशेष सम्मान दिया गया। गौ-सेवा क्षेत्र में 20 वर्षों से सक्रिय मदनलाल गर्ग एवं के.के. माहेश्वरी को भी सम्मानित किया गया।
निःशुल्क भोजन सेवा (फूड टेम्पल) के लिए राजेश माहेश्वरी, योग क्षेत्र में योगदान के लिए रमेश गोयल, शकुन्तला जिव्यात, नरेश पालीवाल, मुकेश प्रजापति, राम मनोहर शर्मा, जानिश प्रजापति, नरेन्द्र शर्मा, मुकेश गौतम, राजेन्द्र गौतम, निर्मला गोलम, सूरजलता शर्मा, उर्मिला गौतम, हनुमान गुप्ता, योगेश गुप्ता, ज्योति यादव, योगिता चतुर्वेदी सहित अनेक समाजसेवियों को सम्मान प्रदान किया गया।
मंदिर पुजारियों का अभिनंदन
भगवान की सेवा में समर्पित पुजारियों पं. ललन झा (काली माता मंदिर), पं. बनवारी लाल शर्मा (माताजी मंदिर), पं. दीनदयाल गौतम, पं. रामचन्द्र शर्मा (गोदेश्वर हनुमान मंदिर), पं. जुगल किशोर (गायत्री मंदिर तलवंडी) सहित क्षेत्र के अन्य पुजारियों का सम्मान किया गया।
आयोजन समिति सक्रिय पदाधिकारी
आयोजन समिति में रामकुमार मेहता, चन्द्रशेखर गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा, देबुराही लाल, रामस्वरूप शर्मा,,गोकुल यादव, शरणलता मेहता, दीपू जोशी, सुरेन्द्र बलवाड़ा, सुदर्शन गौतम, राजेन्द्र मित्तल, जगदीश मावली, जे.पी. शर्मा, राममनोहर शर्मा, सत्यनारायण जैन, हनुमान गुप्ता, केदार खंडेलवाल, सुरेश, निर्मला, अमेला, सरुलता सहित अनेक पदाधिकारी सक्रिय रहे।
