इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय प्रबंध निकाय के चुनाव सम्पन्न

राजेश कृष्ण बिरला सर्वाधिक मतो से हुए विजयी

कोटा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय प्रबंध निकाय के चुनाव सोमवार को नई दिल्ली में सम्पन्न हुए। कोटा के रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं राजस्थान स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने राष्ट्रीय प्रबंध निकाय के सदस्य के चुनाव में बाजी मारते हुए सर्वाधिक 23 वोट प्राप्त किए है। इस चुनाव के लिए 28 प्रदेशों के रेडक्रॉस के सदस्यों ने मतदान किया।मतदान प्रक्रिया रेड क्रॉस नई दिल्ली स्थित हेड क्वार्टर के जनरल सेक्रेटी आर के जैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुए जिसमें पूरे देश में कोटा के राजेश कृष्ण बिरला सहित कुल 12 सदस्यों का निर्वाचित किया गया।बिरला ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय प्रबंध निकाय में कुल 18 सदस्य होते हैं, जिनमें से 6 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है, जबकि शेष 12 सदस्यों का चुनाव विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की शाखाओं द्वारा किया जाता है। यह सदस्य सोसाइटी के नीतिगत निर्णय लेना, निगरानी करना और सोसाइटी के उद्देश्य एवं मिशन के अनुरूप गतिविधियों का विकास करना है। प्रबंध निकाय के सदस्य बजट अनुमोदन, वित्तीय प्रबंधन, और संसाधनों के उचित उपयोग की जिम्मेदारी निभाते हैं। राजेश कृष्ण बिरला का चयन चार जोन ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साऊथ में से वेस्ट जोन से हुआ। कोटा से इस चुनाव हेतु स्टेट सेक्रेटी जगदीश जिंदल, महेन्द्र शर्मा व राजेंद्र कुमार जैन भी बिरला के साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!