ईथॉस हॉस्पिटल में निःशुल्क गायनेकोलॉजी व न्यूरोलॉजी परामर्श शिविर

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशीष पेमावत और गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. गरिमा शर्मा देंगी सेवाएं

इवनिंग न्यूज। डिजिटल डेक्स

कोटा। स्वामी विवेकानंद नगर स्थित ईथॉस हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क गायनेकोलॉजी व न्यूरोलॉजी परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निदेशक प्रदीप दाधीच ने बताया कि शिविर का संचालन रविवार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक दाधीच अस्पताल, सुलतानपुर में किया जाए

गा। इस अवसर पर हाड़ौती के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशीष पेमावत (DM, Neurology) अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। मरीजों को न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं पर बिना अपॉइंटमेंट के नि:शुल्क परामर्श प्राप्त होगा।निदेशक प्रदीप दाधीच ने बताया कि इस शिविर में मिर्गी, स्ट्रोक, माइग्रेन, ब्रेन ट्यूमर,अनिद्रा, मानसिक तनाव, भूलने की बीमारी,अल्जाइमर्स, लकवा, हाथ-पैरों में दर्द व कमजोरी,कंपन, व्यवहार में परिवर्तन आदि बिमारी के ग्रसित लोग अपना निशुल्क स्वास्थ लाभ प्राप्त कर सकते है।
वहीं दूसरे शिविर में महिलाओं की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी) परामर्श शिविर आयोजित किया जायेगा। रविवार को प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर का आयोजन ईथॉस हॉस्पिटल, स्वामी विवेकानंद नगर, कोटा में किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. गरिमा शर्मा, जो IVF एवं महिला रोग विशेषज्ञ हैं, उपस्थित रहेंगी और निशुल्क परामर्श/ सलाह प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!