हाड़ौती सर्व ब्राह्मण समाज अन्नकूट महोत्सव रविवार को

सामाजिक एकता और धार्मिक परंपरा का संगम बनेगा  आयोजन

कोटा। हाड़ौती सर्व ब्राह्मण समाज अन्नकूट महोत्सव समिति कोटा द्वारा 9 नवंबर, रविवार को भगवान परशुराम के आशीर्वाद से द्वितीय विशाल अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सीएडी ग्राउंड, आयकर विभाग कॉलोनी के पास, दादाबाड़ी रोड, कोटा में आयोजित होगा।
कार्यक्रम संयोजक भगवती शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होगे। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के स्टेट चैयरमेन राजेश बिरला का सानिध्य मिलेगा तथा राजीव जी दत्ता (OSD, मान्नीय लोकसभा अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न होगा।
संयोजक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए घर—2 जाकर आमंत्रण दिया जा रहा है हाडौती संभाग से लगभग 10 हजार लोगो के पहुचने की संभावना है। 09 नवम्बर को अन्नकूट महोत्सव में सांय 4 बजे गणेश पूजन से शुरुआत होगी। इसके बाद प्रातः 4:30 बजे अतिथि स्वागत व प्रतिमा सम्मान सम्मानोंह आयोजित किया जाएगा। प्रातः 6 बजे भगवान परशुराम चालीसा पाठ एवं 6:30 बजे भगवान परशुराम की आरती होगी। इसके पश्चात प्रातः 6:45 बजे मुख्य अतिथि स्वागत व उद्बोधन और प्रातः 7 बजे अन्नकूट महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। रात्रि 8:30 बजे महारास का आयोजन होगा। समिति की ओर सदस्यों को परसे भी भेंट किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!