“वर्धमान” ग्रुप की महिला कार्यकारिणी ने निभाई मानवता की जिम्मेदारी
कोटा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप “वर्धमान” कोटा की महिला कार्यकारिणी द्वारा बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगपुरा में एक भव्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया
गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को जर्सी वितरित कर शीत ऋतु में उन्हें राहत प्रदान की गई।
गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को जर्सी वितरित कर शीत ऋतु में उन्हें राहत प्रदान की गई।रीजन के अध्यक्ष अनिल जैन ठोरा ने कहा कि सोशल ग्रुप प्रतिवर्ष शीत ऋतु में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर समाज सेवा की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।ग्रुप अध्यक्ष सीमा बागड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष आकर्षण सचिव श्वेता-नवीन जैन के सुपुत्र मास्टर अद्विक जैन द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों की ओजस्वी प्रस्तुति रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप कोटा रीजन के अध्यक्ष अनिल जैन ठोरा, समग्र दिगम्बर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र तातेड़िया, कार्यक्रम संयोजक सुलोचना-मुकेश खटोड़ एवं मंजुल-सुजीत दुगेरिया सहित महिला कार्यकारिणी के सदस्य रूबी-मनोज साकुन्या, अमिता-नवीन सुरलाया, सुलेखा-नीरज ठग, भावना-अंकित कोटिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्रुप अध्यक्ष सीमा बागड़िया ने जानकारी दी कि आगामी 1 फरवरी को धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत दिगंबर जैन मंदिर, टिपटा में मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सचिव श्वेता जैन ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
