माँ दधिमती मंदिर परिसर में पौष बड़ा महोत्सव एवं संकीर्तन , माँ दधिमती दरबार में भक्ति की बही सरिता,

श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति के तत्वावधान में पौष बड़ा महोत्सव आयोजन

कोटा। श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति, कोटा के तत्वावधान में दाधीच छात्रावास संभाग समिति, महिला मंडल एवं युवा मंडल के संयुक्त सहयोग से माँ दधिमती मंदिर, छात्रावास परिसर में पारंपरिक पौष बड़ा महोत्सव एवं संकीर्तन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया ​ कि कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दधिमती को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम सायं 3 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में दाधीच समाज के बंधुओं ने सहभागिता कर माँ दधिमती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महिला मंडल अध्यक्ष स्मृति दाधीच ने बताया कि समारोह में समाज की महिला मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं वरिष्ठजनों ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन में सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रविंद्र जोशी, मंत्री निमेश पुरोहित, महिला मंडल अध्यक्ष स्मिता शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नागेश दाधीच, गोपाल शर्मा, अमित कोयला, युवा मंडल अध्यक्ष कमल शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। उपस्थित समाजजन एवं पदाधिकारियों ने नववर्ष 2026 की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समाज की एकता, उन्नति एवं समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!