अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मुक्ताकाश सत्र ‘उमंग-2025’ का समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

उमंग-2025 में पारोमिता मंडल बनीं ‘मिस अकलंक’, रघुनंदन ‘मिस्टर अकलंक’

कोटा। अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 24 दिसंबर 2025 को मुक्ताकाश सत्र ‘उमंग-2025’ का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज, उपाध्यक्ष ऐश्वर्य जैन, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव, उप-प्राचार्या  नम्रता जैन, अकलंक शोध संस्थान की निदेशिका डॉ. संस्कृति जैन, कार्यक्रम संयोजक सहायक आचार्या डॉ. किरण गुप्ता एवं डॉ. मिशा शर्मा द्वारा माँ वागेश्वरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात प्राचार्या महोदया ने अपने स्वागत भाषण में पधारे हुए अतिथिगण का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। संस्था अध्यक्ष  पीयूष बज एवं उपाध्यक्ष ऐश्वर्य जैन ने अपने-अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए समस्त स्टाफ सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभा निखार हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया।
अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के सचिव  अनिमेष जैन एवं कोषाध्यक्ष  कपिल जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने इस जोश एवं उत्साह को निजी जीवन में भी बनाए रखें तथा विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी उमंग और सकारात्मकता को कम न होने दें।
कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रकृति थीम पर आधारित रैंप वॉक का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए ‘अरावली बचाओ’ का संदेश दिया। रैंप वॉक में निर्णायक की भूमिका में नीतू मेहता (संचालक, रैंबो फैशन डिजाइन) एवं रश्मि गोयल (राजकीय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी) रहीं। निर्णायकों के निर्णयानुसार पारोमिता मंडल ने ‘मिस अकलंक’ एवं रघुनंदन मीणा ने ‘मिस्टर अकलंक’ का खिताब प्राप्त किया।
साथ ही ‘बेस्ट थीम ऑफ द डे (गर्ल)’ का खिताब अदिति गौतम, ‘बेस्ट थीम ऑफ द डे (बॉय)’ प्रियांशु, ‘मिस कॉन्फिडेंस’ कृति, ‘मिस्टर कॉन्फिडेंस’ विशाल, ‘मिस क्रिएटिव’ लक्षिता चतुर्वेदी, ‘मिस्टर क्रिएटिव’ अतुल वर्मा, ‘मिस स्माइल’ आलिया फातिमा तथा ‘मिस्टर स्माइल’ का खिताब प्रिन्स ने अपने नाम किया।
इस वर्ष महाविद्यालय द्वारा प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव एवं उप-प्राचार्या  नम्रता जैन के निर्देशन तथा डॉ. किरण गुप्ता एवं डॉ. मिशा शर्मा के संयोजन में एक नवीन पहल की गई, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के उन पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को ‘स्टार अचीवर सम्मान’ से सम्मानित किया गया, जिनका चयन सरकारी सेवाओं में हुआ है। उन्हें वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उप-प्राचार्या महोदया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के प्रोत्साहन एवं संरक्षण हेतु आभार व्यक्त किया। साथ ही अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से भविष्य में और भी बेहतर प्रयासों एवं उत्कृष्ट परिणामों के लिए वचनबद्धता व्यक्त की।
संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रशिक्षणार्थी खुशबू जोशी, कांची पाटनी, महक पचेरिया, खुशी जायसवाल, आलिया फातिमा एवं निहारिका शर्मा द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि ‘उमंग-2025’ का आयोजन 18 से 24 दिसंबर 2025 के मध्य किया गया। प्रथम दिवस एकल एवं सामूहिक नृत्य तथा गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। द्वितीय दिवस प्रथम पारी में मेहंदी एवं आशु भाषण प्रतियोगिता तथा द्वितीय पारी में कविता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
तृतीय दिवस प्रथम पारी में डॉ. रंजना गुप्ता द्वारा ‘धूम्रपान छोड़ो, सपनों को साकार करो’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता तथा डॉ. सुनयना गंगेले द्वारा फाइल फोल्डर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका श्रीमती निधि रावका एवं श्रीमती अंकिता जैन ने निभाई।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी जायसवाल एवं सीमा रावत (बी.एसीसी. बी.एड. तृतीय वर्ष) तथा द्वितीय स्थान सोनम नागर एवं वर्षा कंवर (बी.ए. बी.एड. द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया। फाइल फोल्डर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मेघा वर्मा (बी.ए. बी.एड. द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान अश्विनी कुमार (बी.ए. बी.एड. द्वितीय वर्ष) एवं तृतीय स्थान लक्ष्मी मीणा (बी.एससी. बी.एड. द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया।
द्वितीय पारी में सरिता जैन द्वारा कार्ड मेकिंग तथा डॉ. सुमीता कपूर द्वारा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में  अंजली जैन एवं  पूजा सेठिया उपस्थित रहीं। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में हिमांशी आर्य (बी.ए. बी.एड. तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, लक्षिता चतुर्वेदी ने द्वितीय स्थान तथा पायल पंवार एवं अदिति गौतम (बी.ए. बी.एड. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रक्षित प्रजापति (बी.एससी. बी.एड. चतुर्थ वर्ष), द्वितीय स्थान भावना शर्मा एवं प्रिया मीणा (बी.ए. बी.एड. तृतीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान पायल पंवार (बी.ए. बी.एड. प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!