गरबो के गीतों पर शहरवासियों ने खडकायें डांडियें
कोटा। माता रानी की कृपा और सनातन के आशीर्वाद से कोटा डांडिया नाइट्स (KDN) लगातार पिछले तीन वर्षों से कोटा शहर में भव्य स्तर पर डांडिया महोत्सव का सफल आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी टीम कोटा डांडिया नाइट्स का भव्य आगाज शुक्रवार को किया गया 27 व 28 सितम्बर को उम्मेद गार्डन खेलडी फाटक में गरबे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को जीवंत रखना और गरबा-डांडिया के माध्यम से सामूहिक आनंद एवं भक्ति का वातावरण निर्मित करना है।
कोटा का यह सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव हर साल एक नई ऊँचाई को छूता है। टीम KDN का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से न केवल डांडिया-गरबा का आनंद मिलेगा,बल्कि यह परिवार और समाज को एकजुट करने का भी अवसर है। गरबे के प्रथम दिन गुजराती गानो पर जम कर शहरवासियों ने नृत्य किया।
