पत्रकार अच्छा लिखते रहें, कलम लगातार चलती रहनी चाहिए — आचार्य प्रज्ञा सागर
प्रथम राजा श्रेणिक जैन पत्रकारिता पुरस्कार प्रदीप जैन रायपुर को, 2026 का पुरस्कार शैलेंद्र निशान्त गोधा को
कोटा। प्रज्ञा लोक, महावीर नगर प्रथम, कोटा में रविवार को जैन पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में “जैनत्व संस्कारों का संरक्षण कैसे” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महावीर तपो भूमि उज्जैन प्रणेता परम पूज्य प्रज्ञा श्रमण आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुआ।
आचार्य श्री ने अपने मंगल आशीर्वचन में कहा—“पत्रकार समाज को सकारात्मक दिशा दें, उनकी कलम निरंतर चलती रहनी चाहिए। कलम रुकनी नहीं चाहिए और कदम आगे बढ़ते रहने चाहिए।”
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए एक करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया और उपस्थित पत्रकारों एवं श्रद्धालुओं को जीवन में 1000 वृक्ष लगाने का संकल्प करवाया।इस अवसर पर प्रथम राजा श्रेणिक जैन पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक विश्व परिवार (रायपुर-झांसी) के प्रधान संपादक प्रदीप जैन रायपुर को प्रदान किया गया। उन्हें तिलक, माला, दुपट्टा, ₹25,000 नगद राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
आचार्य श्री ने कहा कि “राजा श्रेणिक ने भगवान महावीर स्वामी से 60,000 प्रश्न किए थे, जिनके उत्तर आज जिनवाणी का रूप हैं। वे दुनिया के सबसे बड़े पत्रकार कहलाए।”
महासंघ ने यह घोषणा भी की कि 2026 का पुरस्कार दैनिक समाचार जगत के प्रधान संपादक शैलेंद्र निशान्त जैन गोधा को प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा होते ही उपस्थित जनसमूह और पत्रकारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया (जयपुर) ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य पत्रकारों को समाज में सम्मान दिलाना है।राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन (जयपुर) ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पत्रकारों से जुड़ने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता राजेंद्र जैन महावीर (सनावद) ने कहा कि बच्चों को जैन धर्म की शिक्षा और संस्कार देने के लिए उन्हें साधु-संतों के पास ले जाना चाहिए।
पूर्व विधायक सुनील जैन (सागर) ने कहा कि पत्रकारों के हित में सम्मेलन और सम्मान महासंघ की सराहनीय पहल है।प्रथम सत्र का संचालन राकेश जैन चपलमन ने किया. द्वितीय सत्र में मंगलाचरण उषा पाटनी, साधना मदावत, रेखा पंतंगिया इन्दौर ने किया.
संवाद कार्यक्रम में दिलीप जैन, डॉक्टर अनिल जैन,महेंद्र बैराठी, संजय बडजात्या कामा, अभिषेक लुहाडिया, राजा बाबू गोधा, महावीर सरावगी, कल्पना नोएडा, मनीष जैन उदयपुर, विमल बज, अमित जैन बांरा, प्रदीप जैन रायपुर राकेश चपलमन ने अपने विचार रखें.द्वितीय सत्र का संचालन पारस जैन पत्रिका ने किया.विभिन्न स्थानों से अनेक वरिष्ठ व श्रेष्ठ पत्रकार गणमान्य महानुभाव एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व स्थानीय समाज के भक्तगण आदि उपस्थित थे
कार्यक्रम में बलवंत राज मेहता जयपुर,मुकेश जैन,अकलेश जैन, मनीष जैन विद्यार्थी, प्रकाश जैन पाटनी, रविंद्र काला,डॉक्टर अनिल जैन जयपुर, सुरेन्द्र प्रकाश जैन, दीपक गोधा , अतिशय जैन झांसी,सचिन कासलीवाल उज्जैन , संजय बडजात्या उज्जैन, राजेंद्र जैन नवनीत जैन इटावा , कमलेश जैन सागर, भरत सेठ, सपना जैन सागर,अनिल सेठिया विजय कुमार जैन बूंदी श्रीमती अनुपमा जैन सनावद डॉक्टर आरके जैन, शशांक संघी, अभिषेक अनौरा, राजेश जैन बंटी, राजेश जैन पत्रिका, मनोज जैन आदिनाथ मीडिया, मनोज जैन आदिनाथ, राजेन्द्र जैन कोटा, योगेश जैन कोटा, महेन्द्र जैन लावा, शैलेन्द्र जैनकोटा अमित जैन विजनगर ,आदि अनेकों स्थानों से व स्थानीय पत्रकार लेखक उपस्थित थे.
