दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान कोटा की तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा सम्पन्न

वापी, धर्मपुर और दमन में साधना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहे सदस्य

कोटा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान, कोटा द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप के 51 सदस्य शामिल हुए। अध्यक्ष महावीर बरमुंडा ने बताया कि इस यात्रा का आयोजन 21 से 23 सितम्बर तक रेल मार्ग से किया गया।सचिव लोकेश दुगेरिया ने बताया कि इस धर्मयात्रा में सयोजक ज्ञानेन्द्र सोनल दुगेरिया और मनोज संगीता ठोरा द्वारा किया गया। लोकेश दुगेरिया ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री दिगम्बर जैन तीर्थधाम जिनशरणम्, वापी तथा श्रीमद राजचन्द आश्रम, धर्मपुर में दर्शन, अभिषेक और वंदना कर पुण्य संचय किया। इस अवसर पर ग्रुप सदस्यों ने 11 मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आत्मिक शांति का अनुभव किया।
धार्मिक यात्रा के साथ ही सदस्यों ने दमन में फोर्ट और समुद्र तट पर भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। वापी में सकल दिगम्बर जैन समाज एवं बघेरवाल परिवार द्वारा ग्रुप सदस्यों का मान-मनुहार के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रुप अध्यक्ष महावीर बरमुंडा ने कहा”धर्मयात्रा केवल आत्मिक शांति का मार्ग ही नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और भाईचारे को भी प्रगाढ़ करती है। तीर्थों की यात्रा से जीवन में सकारात्मकता, संयम और धर्म के प्रति गहन आस्था का संचार होता है।” सचिव लोकेश दुगेरिया ने यात्रा के सानंद सम्पन्न होने पर सभी ग्रुप सदस्यों, यात्रा संयोजकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!